पंजाब में मानसून ने पूरी तरह दस्तक दे दी है और इसके साथ ही मौसम ने अपना रुख बदल लिया है। मौसम विभाग ने राज्य के कई हिस्सों में भारी बारिश और तेज हवाओं को लेकर बड़ा अलर्ट जारी किया है। लोगों को सतर्क रहने और सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।
इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों तक पंजाब के 15 जिलों में भारी बारिश हो सकती है। साथ ही कई इलाकों में तेज आंधी-तूफान और बिजली गिरने की संभावना भी जताई गई है। विभाग ने 4 जुलाई तक लगातार अलर्ट जारी किया है।
30 जून (आज) के लिए:
-
पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, कपूरथला, अमृतसर, जालंधर, नवांशहर, लुधियाना, रूपनगर, मोहाली, फतेहगढ़ साहिब, पटियाला, संगरूर, बरनाला, मोगा में भारी बारिश का येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
1 जुलाई को:
-
पठानकोट, गुरदासपुर, नवांशहर, रूपनगर, लुधियाना, मोहाली, फतेहगढ़ साहिब, पटियाला के लिए भारी बारिश का येलो अलर्ट है।
2 जुलाई को:
-
पठानकोट, गुरदासपुर, नवांशहर, रूपनगर, लुधियाना, मोहाली, फतेहगढ़ साहिब, पटियाला, फाजिल्का, मुक्तसर, बठिंडा जिलों में भारी बारिश की चेतावनी है।
3 जुलाई को:
-
पठानकोट, गुरदासपुर, नवांशहर, रूपनगर, लुधियाना, मोहाली, फतेहगढ़ साहिब, पटियाला जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है।
4 जुलाई को:
-
पठानकोट, गुरदासपुर, नवांशहर, रूपनगर, लुधियाना, कपूरथला, जालंधर, बठिंडा, मानसा, मोहाली, फतेहगढ़ साहिब, पटियाला जिलों के लिए येलो अलर्ट के साथ तेज आंधी-तूफान की भी चेतावनी दी गई है।
घर से बाहर निकलने से बचें
मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि बारिश के दौरान बहुत जरूरी काम हो तभी घर से बाहर निकलें। भारी बारिश के कारण सड़कों पर जलभराव, पेड़ों के गिरने, बिजली गुल होने जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
क्यों है ये अलर्ट अहम?
हर साल मानसून के दौरान बारिश का असमान वितरण देखने को मिलता है। इस बार की बारिश कृषि और जलस्तर के लिए तो फायदेमंद है, लेकिन तेज तूफान और भारी बारिश से नुकसान का खतरा भी बना हुआ है। ऐसे में सतर्क रहना जरूरी है।
पंजाब में अगले चार दिनों तक भारी बारिश का दौर जारी रह सकता है। लोगों को चाहिए कि मौसम की ताजा जानकारी पर नजर रखें और प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का पालन करें।
