पंजाब में आम आदमी पार्टी (AAP) ने अपनी युवा टीम को ज़मीनी स्तर पर मज़बूती देने के लिए बड़ा कदम उठाया है। पार्टी ने 14 जुलाई 2025 को एक आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर प्रदेश के अलग-अलग ज़ोन और ज़िलों के लिए कुल 38 नए इंचार्ज नियुक्त करने की घोषणा की है।
पार्टी के मुताबिक, यह फ़ैसला युवाओं को संगठन से जोड़ने और आगामी चुनावों की तैयारियों को मज़बूत करने के लिए लिया गया है। इस कदम से AAP की युवा इकाई को नए जोश और दिशा मिलने की उम्मीद है।
ज़ोन इंचार्जों की लिस्ट:
-
दोआबा ज़ोन: गुरविंदर सिंह शेरगिल और रॉबी कंग
-
माझा ज़ोन: अभि शर्मा और सेवक पाल
-
मालवा सेंट्रल: परमिंदर संधू और रविंदर सिंह रवि गिल
-
मालवा पूर्वी: नवल दीप सिंह और संजीव चौधरी
-
मालवा पश्चिमी: हरदीप सरां और परास शर्मा
ज़िला इंचार्जों की लिस्ट:
-
होशियारपुर – राजविंदर सिंह राजा चौधरी
-
जालंधर देहात – रजिंदर सिंह भुल्लर
-
जालंधर अर्बन – हितेश गरेवाल
-
कपूरथला – रणजीत सिंह फतह
-
नवांशहर – लखविंदर लद्धड़
-
अमृतसर देहात – सुखदेव सिंह
-
अमृतसर अर्बन – भगवंत सिंह कंवल
-
गुरदासपुर – मनदीप सिंह गिल
-
पठानकोट – अमित सुरिंदर मनहास
-
तरनतारन – दलजीत सिंह
-
फरीदकोट – सुखवंत सिंह पक्का
-
लुधियाना देहात 1 – सुखमिंदर सिंह गिल
-
लुधियाना देहात 2 – करण सेहौरा
-
लुधियाना अर्बन – अमरिंदरपाल सिंह तूर (सांसद)
-
मोगा – गुरराज धालीवाल
-
श्री फतेहगढ़ साहिब – विशाल कुमार
-
मलेरकोटला – जगवीर सिंह
-
पटियाला देहात – निशान सिंह संधू
-
पटियाला अर्बन – अमरदीप सिंह संगेड़ा
-
रूपनगर – चेतन कालिया
-
संगरूर – सत्वीर सिंह बख्शीवाला
-
मोहाली (SAS नगर) – गुरप्रीत सिंह बैंस
-
बरनाला – इशविंदर सिंह जंडू
-
बठिंडा – यादविंदर शर्मा
-
फाजिल्का – रजिंदर कमोज
-
फिरोज़पुर – सुखदीप सिंह उगोके
-
मानसा – रमन सिंह गुड़दी
-
श्री मुक्तसर साहिब – खुशवीर मान
पार्टी सूत्रों के अनुसार, इन सभी नियुक्तियों का उद्देश्य युवाओं को नेतृत्व के अवसर देना और संगठन की जड़ों को मज़बूत करना है। AAP मानती है कि युवाओं की भागीदारी से ही प्रदेश की राजनीति में बदलाव संभव है।
