मुख्यमंत्री भगवंत मान आज धूरी के निवासियों को एक खास तोहफा देने जा रहे हैं। वे धूरी में एक नई आधुनिक सार्वजनिक लाइब्रेरी का उद्घाटन करेंगे, जो युवाओं को अध्ययन के लिए प्रेरित करने और उन्हें वैश्विक प्रतियोगिताओं के लिए तैयार करने में मदद करेगी।
इससे पहले मुख्यमंत्री बरनाला में भी आठ नई लाइब्रेरियों को समर्पित कर चुके हैं। उनका विज़न है कि पंजाब के नौजवान केवल देश ही नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भी अपनी छाप छोड़ें।
आज के कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विभिन्न विकास परियोजनाओं के लिए संस्थाओं और संगठनों को वित्तीय सहायता भी प्रदान करेंगे। यह दौरा शिक्षा, ज्ञान और विकास के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
धूरीवासियों को मुख्यमंत्री के इस दौरे से नई उम्मीदें और विकास की सौगातें मिलने की पूरी संभावना है।
