पंजाब में स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर और तकनीकी रूप से सशक्त बनाने के लिए आज एक नई पहल की शुरुआत होने जा रही है।
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान आज रविवार सुबह 11:30 बजे, आम आदमी क्लीनिकों को WhatsApp से जोड़ने की सुविधा का शुभारंभ करेंगे।
इस कार्यक्रम का आयोजन चंडीगढ़ के टैगोर थियेटर में किया जाएगा। इस डिजिटल पहल के तहत, अब पंजाब के नागरिक WhatsApp के माध्यम से अपने नजदीकी आम आदमी क्लीनिक की जानकारी, डॉक्टरों की उपलब्धता, ओपीडी समय और अन्य स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ी जरूरी जानकारियां आसानी से प्राप्त कर सकेंगे।
इस सेवा के शुरू होने से लोगों को हेल्थ सेवाओं के लिए अस्पतालों के चक्कर लगाने की ज़रूरत नहीं पड़ेगी। खासकर ग्रामीण इलाकों और बुजुर्ग नागरिकों के लिए यह सुविधा बहुत उपयोगी साबित हो सकती है।
मुख्यमंत्री भगवंत मान का कहना है कि उनकी सरकार का उद्देश्य है कि हर नागरिक को समय पर, मुफ्त और सरल स्वास्थ्य सेवा मिले। WhatsApp से क्लीनिकों को जोड़ना इसी दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।
पंजाब सरकार की यह नई शुरुआत स्वास्थ्य व्यवस्था को अधिक डिजिटल, पारदर्शी और लोगों के लिए सुलभ बनाने की दिशा में अहम भूमिका निभाएगी।
