पंजाब कैबिनेट में सोमवार को बड़ा फेरबदल किया गया है। जानकारी के अनुसार, कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा को बिजली विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है। अब तक यह विभाग हरभजन सिंह ईटीओ के पास था।
पहले से थे कई विभाग
संजीव अरोड़ा के पास पहले से ही उद्योग एवं वाणिज्य, निवेश प्रोत्साहन और प्रवासी भारतीय मामलों का विभाग था। अब इन जिम्मेदारियों के साथ-साथ उन्हें बिजली विभाग भी सौंपा गया है। राजनीतिक हलकों में इस बदलाव को अहम माना जा रहा है क्योंकि बिजली विभाग पंजाब सरकार के लिए एक बड़ा और संवेदनशील विभाग है।
हरभजन सिंह ईटीओ को रहेगा पीडब्ल्यूडी
वहीं, कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ईटीਓ के पास अब केवल लोक निर्माण (भवन एवं मार्ग) विभाग की जिम्मेदारी रहेगी। पहले वे ऊर्जा विभाग भी संभाल रहे थे। अब उनकी भूमिका लोक निर्माण कार्यों तक सीमित कर दी गई है।
अन्य मंत्रियों में कोई बदलाव नहीं
इस फेरबदल के साथ ही अन्य मंत्रियों के विभाग पहले जैसे ही रहेंगे। सरकार का कहना है कि यह बदलाव प्रशासनिक कार्यों को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए किया गया है।
