अगर आप एसबीआई क्रेडिट कार्ड (SBI Credit Card) का इस्तेमाल करते हैं, तो आपके लिए यह खबर बेहद अहम है। अगले महीने की 1 सितंबर 2025 से SBI Card अपने नियमों में बड़े बदलाव करने जा रहा है। इसका सीधा असर लाखों ग्राहकों पर पड़ेगा। बैंक की ओर से जारी नोटिस में साफ किया गया है कि कुछ कार्ड्स पर मिलने वाले रिवॉर्ड पॉइंट्स (Reward Points) की सुविधा बंद की जा रही है।
किन कार्ड धारकों पर पड़ेगा असर
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने यह बदलाव खासकर लाइफ स्टाइल होम सेंटर एसबीआई कार्ड, लाइफ स्टाइल होम सेंटर एसबीआई कार्ड सिलेक्ट और लाइफ स्टाइल होम सेंटर एसबीआई कार्ड प्राइम रखने वाले ग्राहकों के लिए किया है। इन कार्ड्स पर अब पहले की तरह सभी ट्रांजैक्शन्स पर रिवॉर्ड पॉइंट नहीं मिलेंगे। यानी कार्डधारकों के लिए मिलने वाले फायदों में कटौती हो जाएगी।
इन ट्रांजैक्शन्स पर नहीं मिलेंगे रिवॉर्ड पॉइंट
एसबीआई कार्ड्स के नए नियमों के मुताबिक, 1 सितंबर से अगर ग्राहक इन कार्ड्स के जरिए ऑनलाइन गेमिंग (Online Gaming) प्लेटफॉर्म्स पर कोई भी लेनदेन करेंगे, तो उन्हें रिवॉर्ड पॉइंट नहीं दिया जाएगा। यही नहीं, अगर ग्राहक किसी भी तरह की सरकारी सेवा या सरकारी लेनदेन (Govt Transactions) करता है, तो भी उस खर्च पर कोई रिवॉर्ड पॉइंट नहीं मिलेगा। इसके अलावा यह नियम कुछ मर्चेंट ट्रांजैक्शन्स पर भी लागू होगा।
कार्ड सुरक्षा योजना (CPP) में भी बदलाव
बैंक ने ग्राहकों को यह भी जानकारी दी है कि 16 सितंबर 2025 से सभी CPP (Card Protection Plan) SBI Card ग्राहक ऑटोमैटिक अपने रिन्यूअल डेट के आधार पर नए अपडेटेड प्लान वेरिएंट में ट्रांसफर हो जाएंगे। ग्राहकों को इसकी सूचना तय तारीख से 24 घंटे पहले SMS और ईमेल के जरिए भेज दी जाएगी।
पहले भी हो चुके हैं बड़े बदलाव
यह पहली बार नहीं है जब SBI Card ने अपने नियमों में बदलाव किए हैं। जुलाई और अगस्त 2025 में भी कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए थे। हाल ही में बैंक ने अपने कई प्रीमियम कार्ड्स पर मिलने वाले कंप्लीमेंट्री एयर एक्सीडेंट कवर को बंद कर दिया था। यह कवर 50 लाख रुपये से लेकर 1 करोड़ रुपये तक का था। इन बदलावों का असर खासकर SBI Elite और SBI Prime कार्ड धारकों पर पड़ा था।
ग्राहकों को सावधान रहने की ज़रूरत
बैंक लगातार अपने कार्ड्स के नियमों में बदलाव कर रहा है, ऐसे में ग्राहकों को समय-समय पर नोटिस और ईमेल पर नज़र रखनी चाहिए। अगर आप भी एसबीआई कार्ड यूज़र हैं, तो नए नियमों को ध्यान से पढ़ लें ताकि आगे चलकर आपको किसी तरह की परेशानी न हो।
