पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने रविवार को राज्य की जनता को संबोधित करते हुए केंद्र सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि भाजपा अब पंजाब के लोगों का राशन छीनने की कोशिश कर रही है।
55 लाख पंजाबियों का राशन खतरे में
सीएम मान ने दावा किया कि केंद्र सरकार जल्द ही लगभग 55 लाख पंजाबियों का राशन बंद करने जा रही है। उन्होंने कहा कि यह कदम गरीब और ज़रूरतमंद परिवारों के साथ सीधी नाइंसाफी होगी।
‘राशन चोरी नहीं होने दूँगा’
मुख्यमंत्री ने कहा, “वोट चोरी के बाद अब भाजपा राशन चोरी की साजिश कर रही है, लेकिन मैं ऐसा होने नहीं दूँगा।” उन्होंने आश्वासन दिया कि पंजाब सरकार अपने नागरिकों का हक हर हाल में सुरक्षित रखेगी।

