पंजाब सरकार ने राज्य की इंडस्ट्री के लिए बड़ा कदम उठाया है। कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी दी कि राज्य में वर्धमान स्पेशल स्टील कंपनी 2500 करोड़ रुपये का निवेश करने जा रही है। यह बड़ा प्रोजेक्ट लुधियाना में स्थापित होगा और इसे जल्द ही शुरू करने की तैयारी है।
कारोबारियों को मिलेंगी हर सुविधा
मंत्री संजीव अरोड़ा ने कहा कि पंजाब सरकार उद्योगों और कारोबारियों को हर तरह की सुविधा उपलब्ध करा रही है। सरकार का उद्देश्य है कि राज्य में निवेशकों को आकर्षित किया जाए और युवाओं के लिए नए रोज़गार के अवसर पैदा हों।
45 दिन में मिलेंगी सभी मंज़ूरियां
उन्होंने बताया कि कंपनियों को जितनी भी अप्रूवल्स की आवश्यकता होगी, वह आवेदन के 45 दिन के भीतर उपलब्ध करा दी जाएंगी। अगर तय समय में मंजूरी नहीं मिलती है, तब भी कंपनी को अपने काम की शुरुआत करने की अनुमति होगी।
रोज़गार और विकास की उम्मीद
इस निवेश से लुधियाना और आसपास के क्षेत्रों में रोज़गार के हजारों अवसर पैदा होने की उम्मीद है। साथ ही राज्य की अर्थव्यवस्था को भी नई गति मिलेगी। सरकार का कहना है कि आने वाले समय में और भी बड़ी कंपनियों को पंजाब में निवेश के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा।
