पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने राज्य मंत्रिमंडल की बैठक 13 अक्टूबर को बुलाई है। यह बैठक दोपहर 3 बजे सिविल सचिवालय में आयोजित की जाएगी। सरकार की ओर से बताया गया कि बैठक का एजेंडा बाद में जारी किया जाएगा। सूत्रों के अनुसार, इस बैठक में श्री आनंदपुर साहिब में होने वाले विधानसभा के विशेष सत्र को मंजूरी दी जा सकती है। माना जा रहा है कि सरकार इस बैठक में कुछ महत्वपूर्ण नीतिगत फैसले भी ले सकती है।

