पंजाब की खाली पड़ी राज्यसभा सीट के लिए आम आदमी पार्टी (AAP) ने अपने उम्मीदवार रजिंदर गुप्ता को मैदान में उतारा है। आज उन्होंने औपचारिक रूप से अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इस मौके पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा भी उनके साथ मौजूद रहे।
24 अक्टूबर को होगी वोटिंग और परिणाम की घोषणा
चुनाव आयोग के अनुसार, राज्यसभा की यह सीट भरने के लिए मतदान 24 अक्टूबर को होगा। उसी दिन वोटों की गिनती कर परिणाम की घोषणा भी कर दी जाएगी।
संजीव अरोड़ा के इस्तीफे से खाली हुई थी सीट
यह राज्यसभा सीट संजीव अरोड़ा के इस्तीफे के बाद खाली हुई थी। उन्होंने लुधियाना उपचुनाव में जीत हासिल करने के बाद राज्यसभा से इस्तीफा दे दिया था। संजीव अरोड़ा ने यह सीट विधायक गोगी के निधन के बाद जीती थी। उपचुनाव में जीत के बाद उन्हें पंजाब कैबिनेट में भी शामिल किया गया है।
पार्टी में जोश और उम्मीदें
रजिंदर गुप्ता के नामांकन से आम आदमी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं में नया उत्साह देखने को मिल रहा है। पार्टी का दावा है कि गुप्ता का अनुभव और उनकी साफ-सुथरी छवि राज्यसभा में पंजाब की आवाज़ को और मजबूत बनाएगी।
