पंजाब में अपराधियों के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई हुई है। एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (#AGTF) पंजाब और अमृतसर ग्रामीण पुलिस की संयुक्त अभियान में गैंगस्टर जसविर सिंह @ लल्ला को गिरफ्तार किया गया। यह गैंगस्टर विदेशी बेस्ड अपराधी हरप्रीत सिंह @ हैप्पी जत और बम्बीहा गैंग का करीबी सहयोगी बताया जा रहा है।
गिरफ्तारी के पीछे की जानकारी
प्रारंभिक पूछताछ में खुलासा हुआ कि लल्ला को उसके विदेशी हेंडलर्स द्वारा प्रतिद्वंदी गैंग के सदस्यों को निशाना बनाने के निर्देश दिए जा रहे थे। इसके अलावा वह हत्या, पुलिसकर्मियों पर हमला और अन्य आपराधिक मामलों में शामिल रहा है।
तलाशी में बरामदगी
गिरफ्तारी के दौरान पुलिस को 1 विदेशी निर्माण की .30 कैलिबर पिस्तौल और 8 जिंदा कारतूस बरामद हुए।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस गिरफ्तारी से राज्य में अपराध नियंत्रण और गैंगस्टर नेटवर्क तोड़ने में मदद मिलेगी। पुलिस अब लल्ला और उसके सहयोगियों से और अहम जानकारी जुटा रही है ताकि अपराधियों के अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क को उजागर किया जा सके।
