सप्ताह के पहले कारोबारी दिन यानी सोमवार को घरेलू फ्यूचर मार्केट में सोने और चांदी दोनों की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। सोना जहां 1,300 रुपए तक सस्ता हुआ, वहीं चांदी में भी करीब 1,400 रुपए की गिरावट देखने को मिली है।
एमसीएक्स पर सोने की कीमत में गिरावट
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 5 दिसंबर एक्सपायरी वाले गोल्ड फ्यूचर की शुरुआत सोमवार सुबह ₹1,22,500 प्रति 10 ग्राम पर हुई।
पिछले कारोबारी दिन यह ₹1,23,451 प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।
सुबह करीब 10:10 बजे तक सोना ₹1,22,150 रुपए पर ट्रेड कर रहा था, यानी लगभग ₹1,300 की गिरावट। शुरुआती सत्र में यह ₹1,21,822 रुपए के दिन के निचले स्तर तक पहुंच गया था।
चांदी की कीमतों में भी गिरावट
सोने के साथ-साथ चांदी की कीमतों में भी कमजोरी देखी जा रही है।
MCX पर 5 दिसंबर एक्सपायरी वाली सिल्वर फ्यूचर कॉन्ट्रैक्ट ₹1,42,910 रुपए पर खुली। खबर लिखे जाने तक यह ₹1,46,000 रुपए प्रति किलोग्राम के आसपास ट्रेड कर रही थी। यह पिछले सेशन की तुलना में करीब ₹1,400 की गिरावट है।
प्रमुख शहरों में सोने के दाम (प्रति 10 ग्राम)
दिल्ली:
24 कैरेट – ₹1,24,630
22 कैरेट – ₹1,14,250
18 कैरेट – ₹93,510
मुंबई:
24 कैरेट – ₹1,24,480
22 कैरेट – ₹1,14,100
18 कैरेट – ₹93,360
चेन्नई:
24 कैरेट – ₹1,24,910
22 कैरेट – ₹1,14,500
18 कैरेट – ₹95,750
कोलकाता:
24 कैरेट – ₹1,24,480
22 कैरेट – ₹1,14,100
18 कैरेट – ₹93,360
अहमदाबाद:
24 कैरेट – ₹1,24,530
22 कैरेट – ₹1,14,150
18 कैरेट – ₹93,410
लखनऊ:
24 कैरेट – ₹1,24,630
22 कैरेट – ₹1,14,250
18 कैरेट – ₹93,510
निवेशकों के लिए सुनहरा अवसर
भारत में सोने और चांदी की खरीदारी को हमेशा से शुभ माना जाता है। दिवाली के बाद से लगातार इनकी कीमतों में धीरे-धीरे गिरावट देखी जा रही है।
पिछले कुछ सालों में सोना तेजी से महंगा हुआ था, जिससे आम लोगों के लिए खरीदना मुश्किल हो गया था। लेकिन अब कीमती धातुओं के दाम कम होने से निवेशकों और ग्राहकों दोनों के लिए बेहतर मौका बन गया है।
निवेश विशेषज्ञों का मानना है कि सोना लंबे समय में स्थिर निवेश विकल्प बना रहता है।
वैश्विक बाजार में उतार-चढ़ाव या आर्थिक अस्थिरता के दौरान भी सोना सुरक्षित संपत्ति माना जाता है।
