पंजाब के मानसा जिले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। जिले में हुई गोलीबारी की घटना में शामिल दो आरोपियों को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। यह मुठभेड़ उस समय हुई जब आरोपी फरार होने की कोशिश कर रहे थे। पुलिस ने बहादुरी दिखाते हुए दोनों को काबू कर लिया।
28 अक्टूबर को की थी दुकान पर फायरिंग
पुलिस के अनुसार, 28 अक्टूबर 2025 को मानसा में एक कीटनाशक की दुकान पर दो अज्ञात बदमाशों ने मोटरसाइकिल पर सवार होकर अंधाधुंध फायरिंग की थी। इस घटना से इलाके में दहशत फैल गई थी। शुरुआती जांच में सामने आया कि यह एक टारगेटेड अटैक था। घटना के बाद से ही पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी थी।
हथियार और कारतूस बरामद
गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने आरोपियों के पास से दो हथियार बरामद किए हैं। इनमें एक .32 बोर पिस्टल (01 जिंदा और 01 ब्लैंक कारतूस) और एक .30 बोर पिस्टल (08 जिंदा और 05 ब्लैंक कारतूस) शामिल हैं। यह बरामदगी साबित करती है कि आरोपी किसी बड़े आपराधिक नेटवर्क का हिस्सा थे।
संगठित अपराध के खिलाफ पंजाब पुलिस की सख्ती
पंजाब पुलिस ने कहा है कि राज्य में संगठित अपराध को खत्म करने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा। पुलिस का लक्ष्य है कि पंजाब में शांति और सौहार्द बनाए रखा जाए।
