पंजाब सरकार ने श्री आनंदपुर साहिब हलके के विकास को नई दिशा देने के लिए 133 करोड़ रुपये की विशेष अनुदान राशि जारी की है। सरकार का दावा है कि इस राशि से इलाके के गाँवों में बुनियादी ढांचे को मजबूत करने और ग्रामीण जीवन को सुविधाजनक बनाने में बड़ी मदद मिलेगी।
श्री आनंदपुर साहिब स्थित मीडिया सेंटर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान कैबिनेट मंत्री ने बताया कि सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में 18 फुट चौड़ी सड़कों का मजबूत नेटवर्क तैयार कर रही है। कई गांवों में सड़कों को चौड़ा किया जा चुका है, जिससे दूर-दराज के इलाकों तक भी अब आसानी से आवागमन संभव होगा। मंत्री ने कहा कि बेहतर सड़कें न केवल यात्रा को आसान बनाती हैं, बल्कि स्थानीय व्यापार और आर्थिक गतिविधियों को भी गति देती हैं।
उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत हलके में 127 किलोमीटर सड़कों को 18 फुट चौड़ा किया जा रहा है, ताकि रोजाना सफ़र करने वाले लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े। इसके साथ ही जिन क्षेत्रों में लंबे समय से सिंचाई का संकट था, वहां सरकार ने नई पाइपलाइन बिछाने का फैसला किया है। इससे उन खेतों को पानी मिलेगा जहां पहले फसलें पानी की कमी से प्रभावित होती थीं।
मंत्री ने कहा कि ग्रामीण इलाकों में घर-घर पानी पहुंचाने वाली योजनाओं को भी तेज़ किया जा रहा है। कई गांवों में जल सप्लाई नेटवर्क को मजबूत किया जा रहा है, ताकि हर परिवार को साफ़ और पर्याप्त पानी मिल सके। जल निकासी की समस्या को दूर करने के लिए नए ड्रेन, सोक पिट और स्टॉर्म वाटर मैनेजमेंट प्रोजेक्ट शुरू किए जा रहे हैं। इससे बरसात के मौसम में पानी भरने की समस्या कम होगी और गंदगी व बीमारियों का खतरा भी घटेगा।
साथ ही सरकार ने बताया कि हड़्ड प्रभावित इलाकों के लिए भी बड़े पैमाने पर अनुदान राशि जारी की जा रही है। दरियाओं और नहरों पर बने पुलों और पुलियों की मरम्मत तथा मजबूती का काम लगातार चल रहा है। जहां जरूरत है, वहां नई लिंक सड़कों का निर्माण भी किया जा रहा .
