आज चंडीगढ़ में पंजाब सरकार के चीफ सेक्रेटरी की अगुवाई में एक अहम बैठक आयोजित की गई, जिसमें मुख्यमंत्री कार्यालय के सीनियर अधिकारी और IAS, PCS व IPS एसोसिएशन के पदाधिकारी शामिल हुए। इस मौके पर सभी अधिकारियों को नए साल की हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई दी गई।
जनता के बीच जाकर काम करने की अपील
बैठक के दौरान अधिकारियों से कहा गया कि वे दफ्तरों तक सीमित न रहें, बल्कि सीधे जनता के बीच जाकर उनकी समस्याएं सुनें और उनका समाधान करें। अधिकारियों को याद दिलाया गया कि प्रशासन की असली जिम्मेदारी लोगों की सेवा करना है और इसमें उनकी भूमिका बेहद अहम है।

मुख्यमंत्री ने दिया स्पष्ट संदेश
मुख्यमंत्री भगवंत मान सभी अधिकारियों को साल 2026 के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सरकार का मकसद है कि हर नागरिक तक सरकारी सुविधाएं पहुंचें। इसके लिए जरूरी है कि अधिकारी जमीनी स्तर पर सक्रिय होकर काम करें और लोगों की जरूरतों को प्राथमिकता दें।
हर घर तक सुविधाएं पहुंचाने पर जोर
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रशासन और सरकार तभी सफल मानी जाएगी, जब आम आदमी को बिना किसी परेशानी के सुविधाएं मिलें। उन्होंने अधिकारियों से आग्रह किया कि वे जनसेवा को अपना मुख्य लक्ष्य बनाएं और हर घर तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए ईमानदारी से प्रयास करें।
सकारात्मक माहौल में हुई बैठक
यह बैठक सौहार्दपूर्ण और सकारात्मक माहौल में संपन्न हुई। अधिकारियों ने भी जनता की सेवा के लिए मिलकर काम करने का भरोसा जताया। नए साल की शुरुआत पर सरकार और प्रशासन के बीच इस तरह का संवाद आने वाले समय में बेहतर कामकाज और जनहितकारी फैसलों की उम्मीद जगाता है।
