पंजाब की मान सरकार जालंधर की मशहूर स्पोर्ट्स गुड्स इंडस्ट्री को और मजबूत करने की दिशा में लगातार कदम उठा रही है। इसी कड़ी में स्पोर्ट्स गुड्स और लेदर सेक्टर के लिए जालंधर में एक नया रिसर्च एंड डेवलपमेंट (R&D) एक्सटेंशन सेंटर स्थापित किया जाएगा। इस पहल का उद्देश्य स्थानीय उद्योगों को आधुनिक तकनीक से जोड़कर उन्हें अंतरराष्ट्रीय बाजार में और प्रतिस्पर्धी बनाना है।
MoU से खुले नए रास्ते
इस प्रोजेक्ट को लेकर फुटवियर डिजाइन एंड डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट (PPDC), मेरठ और ग्रेजुएशन इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी (GIFT), जालंधर के बीच एक अहम समझौता (MoU) साइन किया गया है। इस MoU के तहत जालंधर के उद्योगों को नई डिजाइनिंग तकनीक, प्रोडक्ट डेवलपमेंट और गुणवत्ता सुधार से जुड़ा तकनीकी सहयोग मिलेगा।
MSME सेक्टर पर खास फोकस
उद्योग मंत्री संजीव अरोड़ा ने कहा कि इस R&D सेंटर से खास तौर पर छोटे और मझोले उद्योगों (MSMEs) को बड़ा फायदा होगा। इनोवेशन आधारित विकास को बढ़ावा देने, उत्पादों की गुणवत्ता सुधारने और लंबे समय तक टिकाऊ उत्पादन को प्राथमिकता दी जाएगी। इससे स्थानीय कारोबारियों को आधुनिक वैश्विक मानकों के अनुसार अपने उत्पाद तैयार करने में मदद मिलेगी।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढ़ेगी पहचान
जालंधर पहले से ही स्पोर्ट्स गुड्स निर्माण के लिए दुनिया भर में जाना जाता है। सरकार का लक्ष्य है कि R&D सपोर्ट के जरिए यहां बनने वाले उत्पादों को अंतरराष्ट्रीय बाजारों में और मजबूती से स्थापित किया जाए। नई तकनीक और बेहतर गुणवत्ता से निर्यात को भी बढ़ावा मिलेगा।
रोजगार और आर्थिक विकास को मिलेगी रफ्तार
इस पहल से न केवल उद्योग मजबूत होंगे, बल्कि युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे। कुल मिलाकर, मान सरकार का यह कदम जालंधर को स्पोर्ट्स इंडस्ट्री के ग्लोबल हब के रूप में और आगे ले जाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास माना जा रहा है।
