पंजाब विधानसभा के बजट सत्र के दौरान मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि उनकी सरकार ने पिछले चार वर्षों में जनता से किए गए अधिकतर वादे और गारंटियां पूरी करने की दिशा में काम किया है। इस मौके पर उन्होंने पूरे मंत्रिमंडल और खास तौर पर पंजाब की जनता का सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद भी दिया।
महिलाओं के लिए आर्थिक सहायता योजना
मुख्यमंत्री ने महिलाओं के लिए घोषित ₹1000 प्रति माह आर्थिक सहायता योजना का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि यह कदम महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के उद्देश्य से उठाया गया है। सरकार का मानना है कि इससे लाखों परिवारों को राहत मिलेगी और महिलाओं को अपनी जरूरतें पूरी करने में मदद मिलेगी।
विपक्ष पर भी साधा निशाना
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बजट सत्र के दौरान विपक्ष पर भी टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि जिन प्रतिनिधियों को जनता ने सदन में अपनी बात रखने के लिए भेजा है, वे कई बार चर्चा में हिस्सा लेने के बजाय वॉकआउट कर देते हैं।
उन्होंने कहा कि सरकार का ध्यान राज्य के विकास और लोगों की भलाई पर है। मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि जनता का समर्थन और सहयोग आगे भी राज्य को प्रगति की दिशा में आगे बढ़ाने में मदद करेगा।
