चंडीगढ़ में हुए धमाके को लेकर मुख्यमंत्री भगवंत मान का बड़ा बयान सामने आया है । पंजाब के मुख्यमंत्री Bhagwant Mann ने इस मामले पर केंद्र सरकार और Bharatiya Janata Party (BJP) पर निशाना साधा है।
केंद्र और BJP पर उठाए सवाल
मुख्यमंत्री ने कहा कि इस तरह की घटनाओं पर अपनी नाकामी छिपाने के बजाय जिम्मेदारी तय की जानी चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र और BJP हर मुद्दे पर दोहरा रवैया अपनाते हैं और सही जवाबदेही से बचने की कोशिश करते हैं।
दोषारोपण की राजनीति पर टिप्पणी
Bhagwant Mann ने यह भी कहा कि देश या पंजाब में होने वाली हर घटना के लिए बार-बार पुराने नेताओं या अन्य लोगों को दोष देना सही नहीं है। उन्होंने कहा कहा कि देश में हुई गलतियों और पंजाब में हुई घटनाओं के लिए नेहरू और भगवंत मान को दोष देने से काम नहीं चलेगा।।
जिम्मेदारी तय करने की मांग
मुख्यमंत्री ने जोर देकर कहा कि ऐसी घटनाओं में स्पष्ट रूप से जिम्मेदारी तय होनी चाहिए और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि जनता को सुरक्षा देना सरकार की सबसे बड़ी जिम्मेदारी है।
