पंजाब में अपराध और गैंगस्टर गतिविधियों पर लगाम लगाने के लिए चलाया जा रहा ‘Gangstran Te Vaar’ अभियान लगातार तेज़ी पकड़ रहा है। इस अभियान के 81वें दिन Punjab Police ने राज्यभर में सख्त कार्रवाई की और कई संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी की।
516 रेड, 239 गिरफ्तार
इस विशेष अभियान के तहत पुलिस ने कुल 516 जगहों पर टारगेटेड रेड की। इन कार्रवाइयों के दौरान 239 लोगों को गिरफ्तार किया गया। साथ ही 14 घोषित अपराधियों को भी पकड़ा गया, जो लंबे समय से पुलिस की तलाश में थे। यह कार्रवाई गैंगस्टर नेटवर्क को कमजोर करने की दिशा में बड़ा कदम मानी जा रही है।
हथियार भी हुए बरामद
रेड के दौरान पुलिस को 2 अवैध हथियार भी मिले हैं। इन हथियारों का इस्तेमाल आपराधिक गतिविधियों में किया जा सकता था, जिसे समय रहते जब्त कर लिया गया। इससे सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने में मदद मिलेगी।
अब तक 20 हजार से ज्यादा गिरफ्तारियां
इस अभियान की शुरुआत से अब तक कुल 20,395 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। लगातार चल रही इस कार्रवाई से राज्य में कानून व्यवस्था को बेहतर बनाने और अपराधियों में डर पैदा करने का प्रयास किया जा रहा है।
