पंजाब के मुख्यमंत्री Bhagwant Mann की शुकराना यात्रा तरन तारन के हल्का पट्टी पहुंची, जहां लोगों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान इलाके के पंचों, सरपंचों और श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार कमेटी के सदस्यों ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया।
कार्यक्रम के दौरान प्रतिनिधियों और संगत ने बेअदबी की घटनाओं को रोकने के लिए बनाए गए सख्त कानूनों पर पंजाब सरकार का विशेष धन्यवाद किया। लोगों ने कहा कि यह कानून धार्मिक भावनाओं और गुरु साहिब के सम्मान की रक्षा के लिए जरूरी कदम है।
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि उनकी सरकार गुरु साहिब के मान-सम्मान को बनाए रखने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि पंजाब में शांति, भाईचारा और सद्भाव बनाए रखना सरकार की प्राथमिकता है। CM मान ने यह भी कहा कि सरकार धार्मिक भावनाओं का सम्मान करते हुए लगातार काम करती रहेगी।
मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में पहुंचे लोगों, संगत और प्रतिनिधियों का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि लोगों का प्यार, समर्थन और सहयोग सरकार को और मजबूती देता है। कार्यक्रम के दौरान धार्मिक माहौल और उत्साह देखने को मिला।
