पंजाब पुलिस ने नागरिकों की सुरक्षा को और मजबूत करने के लिए पूरे राज्य में #NightDomination अभियान तेज कर दिया है। देर रात तक अलग-अलग जिलों में सघन जांच अभियान चलाया गया। पुलिस टीमों ने संवेदनशील इलाकों में विशेष निगरानी रखते हुए सुरक्षा व्यवस्था को और कड़ा किया।
वरिष्ठ अधिकारी खुद मैदान में उतरे
इस अभियान के दौरान कई वरिष्ठ अधिकारी खुद फील्ड में नजर आए। अधिकारियों ने संवेदनशील क्षेत्रों में नाका चेकिंग, हाईवे पेट्रोलिंग और अचानक निरीक्षण की कमान संभाली। कई जगहों पर वाहनों की जांच की गई और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी गई।
हाईवे और संवेदनशील इलाकों पर खास नजर
पुलिस ने राज्य के प्रमुख हाईवे और संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त फोर्स तैनात की। देर रात तक चलाए गए अभियान के दौरान आने-जाने वाले वाहनों की गहन जांच की गई। अधिकारियों का कहना है कि सुरक्षा व्यवस्था को लेकर किसी तरह की लापरवाही नहीं बरती जाएगी।
“सेफ पंजाब” मिशन पर फोकस
पंजाब पुलिस ने कहा कि उनका मकसद लोगों को सुरक्षित माहौल देना और अपराध पर नियंत्रण बनाए रखना है। पुलिस लगातार सतर्कता और निगरानी के जरिए “सेफ पंजाब” मिशन को मजबूत करने में जुटी हुई है।
