आम आदमी पार्टी पंजाब के अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री Aman Arora ने मोहाली में हुई ED छापेमारी को लेकर सामने आई मीडिया रिपोर्टों पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि रिपोर्टों में उनका नाम आने की जानकारी उन्हें मीडिया के जरिए मिली है।
अमन अरोड़ा ने कहा कि उनका पूरा जीवन हमेशा बेदाग रहा है और आगे भी रहेगा। उन्होंने कहा कि वह किसी भी झूठे प्रोपेगैंडा या राजनीतिक दबाव के आगे झुकने वाले नहीं हैं। AAP नेता ने कहा कि अगर ED को उनसे कोई जानकारी चाहिए तो वे खुद जांच एजेंसी के सामने पेश होने को तैयार हैं।

अमन अरोड़ा ने कहा कि उनके फोन की फॉरेंसिक जांच करवाई जानी चाहिए ताकि सच सामने आ सके। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष सही काम करने वाले कारोबारियों और नेताओं को कानूनी मामलों में फंसाकर दबाव बनाने की कोशिश कर रहा है।
AAP नेता ने कहा कि राजनीतिक बदले की भावना से की जाने वाली कार्रवाई पंजाब के हित में नहीं है। उन्होंने कहा कि राज्य को विकास, शांति और जनहित की राजनीति की जरूरत है, न कि डर और दबाव की राजनीति की।
