पंजाब के मुख्यमंत्री Bhagwant Mann ने अपनी यात्रा के दौरान परिवार सहित तख्त श्री दमदमा साहिब, तलवंडी साबो में माथा टेका। इस दौरान उन्होंने दसवें पातशाह गुरु गोबिंद सिंह जी की पवित्र धरती पर पूर्ण श्रद्धा के साथ हाजिरी लगाई और राज्य की खुशहाली के लिए अरदास की।
बेअदबी कानून को लेकर जताया आभार
CM भगवंत मान ने कहा कि बेअदबी के खिलाफ सख्त कानून बनाने की प्रक्रिया पूरी होने पर वह ईश्वर का धन्यवाद करने पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि यह सेवा गुरु साहिब की कृपा और संगत की प्रार्थनाओं से संभव हो सकी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का उद्देश्य धार्मिक भावनाओं और गुरु साहिब के सम्मान की रक्षा करना है।

लोगों ने किया गर्मजोशी से स्वागत
यात्रा के दौरान लोगों ने मुख्यमंत्री भगवंत मान का जोरदार स्वागत किया। कई जगहों पर फूलों की वर्षा की गई और लोगों ने बेअदबी के खिलाफ सख्त कानून बनाने के लिए CM मान का धन्यवाद किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में बुजुर्ग, महिलाएं और युवा मौजूद रहे।
बुजुर्गों ने दिया आशीर्वाद
कार्यक्रम के दौरान बुजुर्गों ने मुख्यमंत्री को आशीर्वाद दिया और उनके फैसले की सराहना की। CM मान ने लोगों के प्यार, विश्वास और समर्थन के लिए धन्यवाद व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि जनता का भरोसा ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है और सरकार हमेशा लोगों की भलाई और पंजाब की तरक्की के लिए काम करती रहेगी।
