Dr. Amandeep Kaur ने भाजपा पर महिला-विरोधी मानसिकता रखने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि बिहार में BJP के नवनियुक्त शिक्षा मंत्री द्वारा महिलाओं की शिक्षा को लेकर दिया गया बयान बेहद आपत्तिजनक और निंदनीय है। उनके मुताबिक, इस बयान ने भाजपा की सोच को एक बार फिर उजागर कर दिया है।
महिलाओं की शिक्षा को लेकर उठाए सवाल
डॉ. अमनदीप कौर ने कहा कि आज के समय में महिलाओं की शिक्षा और सशक्तिकरण सबसे जरूरी मुद्दों में से एक है। उन्होंने आरोप लगाया कि BJP नेताओं के ऐसे बयान महिलाओं को आगे बढ़ाने के बजाय उन्हें पीछे धकेलने वाले हैं। उन्होंने कहा कि समाज में महिलाओं को बराबरी का अधिकार और बेहतर शिक्षा मिलनी चाहिए।
पंजाब सरकार की नीतियों का किया जिक्र
AAP विधायक ने कहा कि पंजाब की मान सरकार महिलाओं की शिक्षा और सशक्तिकरण को प्राथमिकता देते हुए लगातार काम कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें बेहतर अवसर देने के लिए कई योजनाएं चला रही है।
महिलाओं से की प्रतिक्रिया देने की अपील
डॉ. अमनदीप कौर ने महिलाओं से अपील करते हुए कहा कि ऐसे नेताओं को जवाब देना जरूरी है, जिनकी सोच महिलाओं के सम्मान और अधिकारों के खिलाफ हो।
