CM Bhagwant Mann ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan से मुलाकात की। इस दौरान पंजाब के किसानों से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों और कृषि क्षेत्र की समस्याओं पर विस्तार से चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने किसानों की जायज़ मांगों को केंद्र सरकार के सामने रखा।
बैठक में पंजाब में खाद की निर्बाध सप्लाई सुनिश्चित करने को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि किसानों को समय पर खाद उपलब्ध होना बेहद जरूरी है, ताकि खेती का काम प्रभावित न हो। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस मामले में पूरा सहयोग देने का भरोसा दिलाया।

बैठक के दौरान खेती को अधिक लाभकारी बनाने के लिए फसली चक्र से बाहर निकलकर खेती में विविधता लाने पर भी चर्चा हुई। दोनों नेताओं ने ऐसी खेती को बढ़ावा देने की बात कही, जिससे किसानों की आमदनी बढ़ सके और कृषि क्षेत्र को नई दिशा मिले।

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि पंजाब सरकार किसानों के हितों की रक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। वहीं केंद्र सरकार की ओर से भी पंजाब के कृषि क्षेत्र को हर संभव सहयोग देने का आश्वासन दिया गया।
