CM Bhagwant Mann ने तख्त श्री पटना साहिब में मत्था टेकने के बाद मीडिया को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार और भाजपा की नीतियों पर कई सवाल उठाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि देश को बांटने की राजनीति से ऊपर उठकर जनता और देश के असली मुद्दों पर ध्यान देने की जरूरत है।
SIR को लेकर जताई चिंता
CM भगवंत मान ने पंजाब में स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) प्रक्रिया को लेकर भी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि पंजाब में SIR का किसी भी तरह दुरुपयोग नहीं होने दिया जाएगा। मुख्यमंत्री का कहना था कि हर योग्य व्यक्ति के वोट का अधिकार सुरक्षित रहना चाहिए और लोकतांत्रिक प्रक्रिया पूरी पारदर्शिता से होनी चाहिए।
आर्थिक स्थिति पर PM मोदी से सवाल
भगवंत मान ने प्रधानमंत्री Narendra Modi से देश की आर्थिक स्थिति को लेकर भी सवाल पूछा। उन्होंने कहा कि सरकार को जनता को बताना चाहिए कि देश की आर्थिक हालत क्या है और आम लोगों पर महंगाई का असर क्यों लगातार बढ़ रहा है।
खाड़ी देशों के युद्ध का जिक्र
मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि भाजपा अपनी नीतियों की विफलता का ठीकरा खाड़ी देशों में चल रहे युद्ध पर फोड़ रही है। उन्होंने कहा कि सरकार को अपनी जिम्मेदारियों से बचने के बजाय देश की अर्थव्यवस्था और लोगों की परेशानियों पर ध्यान देना चाहिए।
राजनीतिक बयानबाजी तेज
CM मान के इस बयान के बाद राजनीतिक माहौल और गर्म हो गया है। पंजाब समेत कई राज्यों में SIR, महंगाई और आर्थिक हालात को लेकर राजनीतिक दलों के बीच लगातार आरोप-प्रत्यारोप जारी हैं।
