पंजाब के कैबिनेट मंत्री Tarunpreet Singh Sond ने मुख्यमंत्री Bhagwant Mann के पैतृक गांव सतोज को “भाग्यशाली धरती” बताया है। उन्होंने कहा कि CM मान ने पहले कला के क्षेत्र में अपनी पहचान बनाई और अब राजनीति में पंजाब के अधिकारों और लोगों की तरक्की के लिए पूरी मेहनत से काम कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि सतोज गांव से शुरू हुआ अंडरग्राउंड बिजली सप्लाई प्रोजेक्ट आने वाले समय में पूरे पंजाब के लिए एक मॉडल बन सकता है।
जमीन के नीचे बिछेंगे बिजली के तार
सरकार के मुताबिक इस परियोजना के तहत गांव में करीब 41 किलोमीटर लंबे बिजली तार जमीन के नीचे बिछाए जाएंगे। ये तार लगभग 3 फुट नीचे दबाए जाएंगे ताकि मौसम और अन्य कारणों से बिजली सप्लाई प्रभावित न हो।
इस पूरे प्रोजेक्ट पर करीब 8 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे और इसे लगभग डेढ़ महीने में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
किसानों को मिलेगी बड़ी राहत
मंत्री ने कहा कि इस नई व्यवस्था से गांव में बिजली के खंभों की समस्या जड़ से खत्म हो जाएगी। साथ ही किसानों को भी बड़ी राहत मिलेगी क्योंकि लो वोल्टेज की परेशानी कम हो जाएगी।
बेहतर बिजली सप्लाई मिलने से खेतों में सिंचाई का काम आसान होगा और फसलों में आग की घटना में भी कमी आने की उम्मीद जताई जा रही है।
