मेष राशि
आज आत्मविश्वास बढ़ेगा और काम में नई जिम्मेदारी मिल सकती है। विदेश से जुड़े काम आगे बढ़ेंगे। हालांकि पैसों के मामले में जोखिम लेने से बचें। व्यापार में हर फैसला सोच-समझकर लें। गुस्से पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा।
वृषभ राशि
वृषभ वालों के लिए धन लाभ के अच्छे संकेत हैं। परिवार का सहयोग मिलेगा और आपकी नेतृत्व क्षमता मजबूत होगी। पढ़ाई करने वालों को सफलता मिल सकती है। बढ़ते खर्चों पर नजर रखना जरूरी है। कारोबार में भी लाभ के अवसर बन सकते हैं।
मिथुन राशि
आज रुका हुआ पैसा वापस मिलने की संभावना है। कामकाज में पुरानी परेशानी दूर हो सकती है और नई डील या प्रोजेक्ट मिलने के संकेत हैं। अधिकारियों से बातचीत में संयम रखें। किसी को बड़ी रकम उधार देने से बचना बेहतर रहेगा।
कर्क राशि
कर्क राशि वालों के करियर में नई गति आ सकती है। नौकरी से जुड़ी अच्छी खबर मिलने के संकेत हैं। व्यापार में नए अवसर सामने आएंगे। योजनाबद्ध तरीके से काम करने पर सफलता मिल सकती है। परिवार की किसी पुरानी चिंता से भी राहत मिल सकती है।
सिंह राशि
सिंह राशि वालों के लिए दिन मेहनत का अच्छा परिणाम देने वाला है। कार्यक्षेत्र में प्रभाव बढ़ सकता है और आर्थिक लाभ के मौके बनेंगे। परिवार से जुड़ी परेशानियां कम होंगी। बातचीत में धैर्य रखें और किसी की बातों में आकर अपना फैसला न बदलें।
कन्या राशि
आज काम की रुकावटें दूर होने के संकेत हैं। करियर से जुड़ी अच्छी खबर मिल सकती है और आपकी मेहनत वरिष्ठ अधिकारियों की नजर में आएगी। परिवार में पुराने मतभेद कम हो सकते हैं। यात्रा और बड़े निवेश में सावधानी रखें।
तुला राशि
तुला वालों को अपनी वाणी पर विशेष नियंत्रण रखना होगा। कारोबार से जुड़े काम आगे बढ़ेंगे और सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी हो सकती है। परिवार के साथ मन की बात खुलकर करने से रिश्तों में सुधार आएगा।
वृश्चिक राशि
आज भाग्य का साथ मिल सकता है। काम तेजी से पूरे होंगे और कार्यक्षेत्र का विस्तार होने के संकेत हैं। व्यापार में धन लाभ संभव है। बेवजह की यात्रा और जल्दबाजी से बचना फायदेमंद रहेगा।
धनु राशि
दूर स्थान से कोई अच्छी खबर मिल सकती है। परिवार में खुशी का माहौल बनेगा और रिश्तेदारों से मुलाकात हो सकती है। व्यापार की स्थिति बेहतर होगी, लेकिन खर्च बढ़ने की संभावना है। अहंकार से बचकर चलना जरूरी रहेगा।
मकर राशि
मकर राशि वालों के लिए मेहनत का असर दिखाई देगा। आर्थिक मामलों और लेन-देन में सुधार के संकेत हैं। सामाजिक या धार्मिक गतिविधियों से सम्मान मिल सकता है। महत्वपूर्ण फैसले लेते समय पूरी जानकारी जरूर लें।
कुंभ राशि
आज नए लोगों से संपर्क बन सकते हैं, जो आगे चलकर करियर या कारोबार में काम आएंगे। आर्थिक लाभ के अवसर मिल सकते हैं। परिवार में संबंध बेहतर रहेंगे। काम से जुड़ा कोई महत्वपूर्ण फैसला आगे बढ़ सकता है।
मीन राशि
मीन राशि वालों को आज हर काम सावधानी से करना होगा। विदेश से जुड़े काम में अच्छी खबर मिल सकती है। निवेश के अवसर सामने आ सकते हैं, लेकिन पूरी जानकारी के बाद ही फैसला लेना बेहतर रहेगा। कार्यस्थल पर बहस और गुस्से से बचें।
