पंजाब पुलिस प्रशासन में बड़ा फेरबदल किया गया है। राज्य सरकार ने 8 वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को विशेष डीजिपी (DGP) रैंक पर नियुक्त करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। इस संबंध में सरकार द्वारा आधिकारिक आदेश भी जारी कर दिए गए हैं।
जानकारी के अनुसार, नरेश कुमार को विशेष DGP मानवाधिकार का कार्यभार सौंपा गया है। वहीं, राम सिंह को तकनीकी सहायता सेवाओं (Technical Support Services) के लिए विशेष DGP नियुक्त किया गया है।
एस.एस. श्रीवास्तव को पंजाब का विशेष DGP सुरक्षा (Security) बनाया गया है। इसके अलावा, प्रवीण कुमार को विशेष DGP के तौर पर दो महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां दी गई हैं – वे अब चीफ डायरेक्टर, विजिलेंस ब्यूरो पंजाब और विशेष DGP इंटेलिजेंस की भूमिका निभाएंगे।
महिलाओं की भागीदारी को बढ़ावा देते हुए अनीता पुंज को विशेष DGP सह डायरेक्टर, MRS PPA (ਮਹਾਰਾਜਾ ਰਣਜੀਤ ਸਿੰਘ ਪੰਜਾਬ ਪੁਲਿਸ ਅਕਾਦਮੀ) फिल्लौर नियुक्त किया गया है।
इन नियुक्तियों के जरिए पंजाब सरकार ने पुलिस तंत्र को और मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम उठाया है। अधिकारियों को विशेष ड्यूटी सौंपकर राज्य में कानून व्यवस्था, मानवाधिकार सुरक्षा, तकनीकी निगरानी और इंटेलिजेंस नेटवर्क को बेहतर बनाने की कोशिश की जा रही है। यह फेरबदल आने वाले समय में पंजाब पुलिस की कार्यप्रणाली को और प्रभावी बना सकता है।

