चंडीगढ़: 18 जनवरी 2026
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज अमृतसर दौरे पर रहेंगे, जहां वह मजीठा क्षेत्र में 23 नई ग्रामीण लिंक सड़कों के निर्माण कार्य की शुरुआत करेंगे। यह परियोजना राज्य सरकार के उस विज़न का हिस्सा है, जिसके तहत पंजाब के हर गांव को बेहतर, सुरक्षित और सुगम सड़क संपर्क उपलब्ध कराया जा रहा है।
ग्रामीण बुनियादी ढांचे को मजबूत करने से न केवल आवागमन आसान होगा, बल्कि कृषि, व्यापार और स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी गति मिलेगी। पंजाब सरकार प्रदेश भर में सड़कों के कायाकल्प को प्राथमिकता दे रही है, ताकि विकास का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे।
