पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने एक बार फिर भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने मंगलवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर ट्वीट करते हुए बताया कि रिश्वतखोरी के मामले में नामजद डी.आई.जी. रोपड़, हरचरण सिंह भुल्लर को पुलिस विभाग से निलंबित कर दिया गया है।
सीएम मान ने अपने संदेश में साफ कहा कि “भ्रष्टाचार के मामलों में शामिल कोई भी व्यक्ति, चाहे वह कितना भी बड़ा अधिकारी क्यों न हो, उसे बख्शा नहीं जाएगा।” उन्होंने कहा कि उनकी सरकार का मकसद एक ईमानदार और पारदर्शी प्रशासन देना है, जहां जनता को न्याय और सुविधा मिले।
भगवंत मान ने यह भी दोहराया कि आम आदमी पार्टी की नींव ही भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई पर टिकी है। पार्टी जब बनी थी, तब उसका लक्ष्य जनता को साफ-सुथरा शासन देना था, और आज भी वही सोच उनके काम में झलकती है।
उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार हर उस व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई करेगी जो रिश्वतखोरी या बेईमानी में लिप्त पाया जाएगा। मुख्यमंत्री ने लोगों से अपील की कि वे ऐसे मामलों की जानकारी बेझिझक दें, ताकि भ्रष्टाचार को जड़ से खत्म किया जा सके।
मान सरकार का यह कदम जनता के बीच एक मजबूत संदेश देता है कि पंजाब में ईमानदारी सर्वोच्च है और कोई भी कानून से ऊपर नहीं।
