दीवाली के बाद सोने की कीमतों में गिरावट का दौर जारी है। लगातार तीसरे दिन सोना सस्ता हुआ है। धनतेरस यानी 18 अक्टूबर को 24 कैरेट सोने की कीमत में 1,910 रुपये प्रति 10 ग्राम की बड़ी गिरावट दर्ज की गई। आज दिल्ली में 24 कैरेट सोना ₹1,30,720 प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है, जबकि 22 कैरेट सोना ₹1,19,840 प्रति 10 ग्राम पर मिल रहा है।
चांदी में भी आई नरमी
सोने के साथ-साथ चांदी की कीमतों में भी कमी देखने को मिल रही है। दिल्ली में चांदी अब ₹1,63,900 प्रति किलोग्राम पर बिक रही है। मुंबई और कोलकाता में भी इसी तरह का रुझान देखने को मिला है, जबकि चेन्नई में चांदी की सबसे ज्यादा कीमत ₹1,81,900 प्रति किलोग्राम दर्ज की गई है।
देशभर के प्रमुख शहरों में सोने का रेट (प्रति 10 ग्राम)
दिल्ली:
24 कैरेट – ₹1,30,720
22 कैरेट – ₹1,19,840
मुंबई और कोलकाता:
24 कैरेट – ₹1,30,570
22 कैरेट – ₹1,19,690
चेन्नई:
24 कैरेट – ₹1,30,920
22 कैरेट – ₹1,20,010
बेंगलुरु और हैदराबाद:
24 कैरेट – ₹1,30,570
22 कैरेट – ₹1,19,690
लखनऊ और पटना:
24 कैरेट – ₹1,30,720 और ₹1,30,620
22 कैरेट – ₹1,19,840 और ₹1,19,740
जयपुर और अहमदाबाद:
24 कैरेट – ₹1,30,720 और ₹1,30,620
22 कैरेट – ₹1,19,840 और ₹1,19,740
गिरावट के पीछे के कारण
अखिल भारतीय रत्न और आभूषण घरेलू परिषद (GJC) के पूर्व चेयरमैन अनंत पद्मनाभन ने बताया कि यह गिरावट फिलहाल अस्थायी है। आने वाले महीनों में सोने की कीमतें फिर से रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच सकती हैं। उन्होंने कहा कि वैश्विक और घरेलू बाजारों में बढ़ती मांग, केंद्रीय बैंकों की खरीदारी — खासकर चीन और जापान में — सोने की कीमतों को ऊपर ले जा सकती है।
भविष्य का अनुमान
विशेषज्ञों का मानना है कि अगर चीन-अमेरिका व्यापार वार्ता विफल होती है और रूस-यूक्रेन युद्ध जारी रहता है, तो सोने की कीमतें ₹1.50 लाख प्रति 10 ग्राम तक जा सकती हैं। हालांकि, अल्पावधि में मुनाफावसूली के कारण कीमतें अस्थायी तौर पर ₹1.15 लाख प्रति 10 ग्राम तक गिर सकती हैं। फिलहाल, बाजार में हल्की नरमी बनी हुई है।
