दिल्ली की हवा लगातार ख़राब होती जा रही है । शुक्रवार AQI 382 पहुंचा गया । आने वाले दिनों में और गंभीर श्रेणी में जा सकती है दिल्ली की हवा । अब दिल्ली-NCR में लगातार बिगड़ती हवा को देखते हुए वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) ने बड़ा फैसला लिया है। शुक्रवार यानि 6 नवंबर को पूरे दिल्ली-NCR में GRAP के तीसरे चरण यानी GRAP-3 को तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। दिल्ली का औसत एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) शुक्रवार को 382 दर्ज किया गया, जो बेहद खराब श्रेणी में है।
भारतीय मौसम विभाग (IMD) और IITM के पूर्वानुमान के मुताबिक आने वाले दिनों में दिल्ली की हवा गंभीर श्रेणी यानी Severe में पहुंच सकती है। इसी आशंका को देखते हुए CAQM की GRAP सब-कमेटी ने बैठक कर हालात की समीक्षा की और पूरे NCR में GRAP-3 लागू करने का फैसला लिया।
अब GRAP-1 और GRAP-2 के तहत पहले से लागू पाबंदियां लागू थीं। GRAP-3 लागू होने के बाद दिल्ली-NCR में प्रदूषण फैलाने वाली गतिविधियों पर और सख्ती होगी ।संबंधित एजेंसियों, NCR के राज्यों के प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति (DPCC) को इन नियमों को तत्काल प्रभाव से लागू कराने के निर्देश दिए गए हैं। CAQM ने लोगों से भी अपील की है कि छोटी दूरी के लिए पैदल चलें या साइकिल का इस्तेमाल करें।
आने-जाने के लिए साफ और कम प्रदूषण फैलाने वाले साधनों को प्राथमिकता दें। छोटी-छोटी यात्राओं को मिलाकर करें और गैर-जरूरी यात्राओं से बचें। इसके अलावा ऐसे निजी आयोजनों को टालने की सलाह दी गई है, जिनसे ट्रैफिक और खुले में लोगों की आवाजाही बढ़ती है। ठंड से बचने के लिए कोयले और लकड़ी का इस्तेमाल न करने की भी अपील की गई है।
CAQM ने यह भी कहा है कि GRAP-3 के तहत प्राथमिक स्कूलों में हाइब्रिड मोड और जरूरत पड़ने पर वर्क फ्रॉम होम से जुड़े निर्देशों का पालन किया जाए।
इस बार दिल्ली एनसीआर में दीपावली पर पटाखों के प्रदूषण का भी बड़ा खतरा बना हुआ है ।
इन सबके बीच आयोग लगातार प्रदूषण की स्थिति पर नजर रख रहा है और आने वाले दिनों में हवा की गुणवत्ता की नियमित समीक्षा की जाएगी।
