चंडीगढ़, 7 नवंबर:
पंजाब विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने दीवाली और बंदी छोड़ दिवस के पावन अवसर पर पंजाब के लोगों और दुनियाभर में रह रहे पंजाबियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कामना की कि ये त्योहार सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली लेकर आएं।
अपने बधाई संदेश में स्पीकर संधवां ने कहा कि दीवाली और बंदी छोड़ दिवस ऐतिहासिक एवं आध्यात्मिक महत्व रखने वाले पर्व हैं। ये त्योहार अंधकार पर प्रकाश और बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक हैं। उन्होंने कहा कि दीवाली का पर्व लोगों के जीवन में अमन, खुशहाली और शांति का संदेश लेकर आता है।
उन्होंने परमात्मा से प्रार्थना की कि ये पावन त्योहार सभी की मनोकामनाएं पूरी करें और समाज में प्रेम, सद्भावना तथा आपसी भाईचारे की भावना को मजबूत बनाएं।
स्पीकर संधवां ने सत्य, सद्भावना और मानवता की सेवा के मूल्यों पर जोर देते हुए लोगों से भगवान श्रीराम द्वारा दिखाए गए आदर्शों और सद्मार्ग पर चलने की अपील की। उन्होंने कहा कि मानवता की भलाई और रक्षा के लिए समाज का एकजुट रहना बेहद जरूरी है।
उन्होंने प्रदेशवासियों से अपील की कि वे पंजाब और देश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, आपसी भाईचारे तथा शांति की परंपरा को और मजबूत करते हुए इन त्योहारों को मिल-जुलकर मनाएं।
