पंजाब में संगठित अपराध के खिलाफ एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए काउंटर इंटेलिजेंस पंजाब, बटाला पुलिस और अमृतसर ग्रामीण पुलिस की साझा कार्रवाई में टारगेट किलिंग की बड़ी साज़िश को नाकाम कर दिया गया है।
यह साज़िश कुख्यात गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया द्वारा रची गई थी, जो इस समय असम की सिलचर जेल में बंद है। उसके गिरोह ने हाल ही में उसकी मां की हत्या का बदला लेने के लिए एक खतरनाक योजना बनाई थी। गुप्त सूचना के अनुसार, विरोधी गैंग के कुछ खास सदस्यों की हत्या की योजना बनाई गई थी, जिनकी फोटो सर्कुलेट करके शूटर्स को दिए गए थे।
कैसे हुआ खुलासा?
13 जुलाई को मिले पुख़्ता इनपुट के बाद, अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने सबसे पहले महकप्रीत सिंह को गिरफ्तार किया। उससे पूछताछ के बाद मामला खुलता गया और एक-एक कर गिरोह के अन्य सदस्य पकड़े गए।
गिरफ्तार हुए अन्य आरोपी हैं:
-
सिकंदर कुमार उर्फ गोला
-
ओंकारप्रीत उर्फ जशन (गांव शाहाबाद से)
-
गगनदीप उर्फ ज्ञानी
-
लवप्रीत सिंह, जो इस पूरी साजिश का मुख्य कोऑर्डिनेटर था।
क्या-क्या बरामद हुआ?
पुलिस ने आरोपियों से दो अत्याधुनिक हथियार बरामद किए हैं:
-
एक PX5 पिस्टल
-
एक .32 बोर की बंदूक
अमेरिका से हो रही थी साजिश की साजिश!
जांच में बड़ा खुलासा हुआ है कि यह पूरी साज़िश अमेरिका में बैठे हुसनदीप सिंह द्वारा चलाई जा रही थी, जो कि जग्गू भगवानपुरिया का करीबी साथी है। वही सभी गतिविधियों को रिमोटली कंट्रोल कर रहा था।
आगे की कार्रवाई
इस मामले में थाना रंगड़ नंगल (बटाला) में FIR दर्ज की गई है और जांच आगे बढ़ रही है। पंजाब पुलिस अब इस गिरोह के अंतरराष्ट्रीय कनेक्शन और पूरे ट्रांसनेशनल नेटवर्क को खत्म करने की दिशा में काम कर रही है।
पंजाब पुलिस ने कहा है कि वह राज्य को संगठित अपराध से मुक्त करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और किसी भी कीमत पर आम जनता की सुरक्षा से समझौता नहीं किया जाएगा।
