पंजाब सरकार के ग्रामीण विकास और पंचायत विभाग ने शनिवार को एक बड़ा प्रशासनिक कदम उठाते हुए डीडीपीओ (जिला विकास पंचायत अधिकारी), सहायक डायरेक्टर और सीईओ (मुख्य कार्यकारी अधिकारी) स्तर के अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। विभाग की ओर से जारी आधिकारिक पत्र में स्पष्ट किया गया है कि यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होंगे और 21 जुलाई को ही सभी अधिकारी अपना चार्ज छोड़ें और नए पद पर कार्यभार संभालें।
इस फैसले को राज्य सरकार की प्रशासनिक चुस्ती और विकास कार्यों को तेज़ी से आगे बढ़ाने की रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है। सरकार का मकसद ज़मीनी स्तर पर विकास योजनाओं को तेज़ी से लागू करना और जनता तक सरकारी सुविधाओं की पहुंच को सुनिश्चित करना है।
सूत्रों के अनुसार, इन तबादलों से जिलों में पंचायतों के विकास कार्यों में नया जोश और दिशा आएगी। तबादला सूची में शामिल अधिकारियों के नाम और नई तैनाती की पूरी जानकारी ख़बर के नीचे दी गई है।
यह कदम पंजाब सरकार की प्रशासनिक पारदर्शिता और कुशल प्रबंधन की दिशा में एक और अहम पहल है।


