पंजाब के मानसा जिले से आम आदमी पार्टी के यूथ क्लब कोऑर्डिनेटर नवनीत सिंह नीतू की सड़क हादसे में मौत हो गई। वह अपने क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित लोगों और उनके पशुओं के लिए चारा लेकर ट्रैक्टर से जा रहे थे।
मूसा कैंचियां के पास हुआ हादसा
जानकारी के अनुसार, रास्ते में उनका ट्रैक्टर अचानक टकरा गया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। यह हादसा मूसा कैंचियां इलाके में हुआ।
लगातार कर रहे थे सेवा
नीतू मूल रूप से गांव ढैपई के रहने वाले थे और हाल के दिनों में लगातार बाढ़ पीड़ितों की मदद में जुटे हुए थे। उनकी इस आकस्मिक मौत से क्षेत्र में शोक की लहर है। स्थानीय लोगों ने कहा कि नीतू हमेशा सामाजिक कार्यों में आगे रहते थे और उनकी कमी को पूरा करना मुश्किल होगा।
