पंजाब सरकार ने सितंबर महीने में कर्मचारियों और विद्यार्थियों को एक और सरकारी छुट्टी देने का ऐलान किया है। 22 सितंबर, सोमवार को महाराजा अग्रसेन जयंती के अवसर पर पूरे राज्य में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है।
सरकारी दफ्तरों और स्कूलों में ताले
इस दिन पंजाब के सभी सरकारी कार्यालय, स्कूल, कॉलेज और शैक्षणिक संस्थान बंद रहेंगे। छुट्टी के आदेश राज्य सरकार द्वारा पहले से तय किए गए आधिकारिक अवकाश कैलेंडर के मुताबिक जारी किए गए हैं।
दो दिन लगातार छुट्टियां
दिलचस्प बात यह है कि 22 सितंबर से एक दिन पहले यानी 21 सितंबर को रविवार है, जो पहले से ही साप्ताहिक अवकाश होता है। ऐसे में कर्मचारियों और विद्यार्थियों को लगातार दो दिन की छुट्टी मिल जाएगी। इससे लोगों को आराम करने और परिवार के साथ समय बिताने का बेहतरीन अवसर मिलेगा।
श्रद्धा और परंपरा से जुड़ा दिन
महाराजा अग्रसेन जयंती को प्रदेशभर में श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया जाता है। अग्रवाल समाज समेत बड़ी संख्या में लोग इस दिन धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करते हैं। सरकार

