त्योहारी सीजन के बीच सोने की कीमतों में एक बार फिर तेजी देखने को मिली है। मंगलवार, 14 अक्टूबर 2025 को घरेलू फ्यूचर मार्केट में सोना मजबूत शुरुआत के साथ खुला। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर दिसंबर एक्सपायरी वाला गोल्ड फ्यूचर कॉन्ट्रैक्ट 10:40 बजे तक ₹1,26,731 प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहा था।
सोने ने आज सुबह ₹1,41,2 की बढ़त के साथ ₹1,26,041 प्रति 10 ग्राम पर कारोबार की शुरुआत की और शुरुआती ट्रेडिंग में ₹1,26,900 तक पहुंच गया। सोमवार को एमसीएक्स पर सोना ₹1,24,629 प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।
चांदी के दामों में भी जबरदस्त उछाल
सोने के साथ-साथ चांदी में भी तेजी दर्ज की गई है। एमसीएक्स पर दिसंबर डिलीवरी वाली चांदी ने ₹608 की मजबूती के साथ ₹1,55,253 प्रति किलो पर शुरुआत की। खबर लिखे जाने तक चांदी के भाव बढ़कर ₹1,62,320 प्रति किलो तक पहुंच गए थे।
आपके शहर में क्या हैं आज के सोने के रेट?
त्योहारी खरीदारी से पहले जानिए देश के प्रमुख शहरों में आज के ताजा सोने के दाम (प्रति 10 ग्राम):
दिल्ली
-
24 कैरेट: ₹1,28,830
-
22 कैरेट: ₹1,18,110
-
18 कैरेट: ₹96,660
मुंबई
-
24 कैरेट: ₹1,28,680
-
22 कैरेट: ₹1,17,950
-
18 कैरेट: ₹96,510
चेन्नई
-
24 कैरेट: ₹1,29,000
-
22 कैरेट: ₹1,18,250
-
18 कैरेट: ₹97,700
कोलकाता
-
24 कैरेट: ₹1,28,680
-
22 कैरेट: ₹1,17,950
-
18 कैरेट: ₹96,510
अहमदाबाद
-
24 कैरेट: ₹1,28,730
-
22 कैरेट: ₹1,18,000
-
18 कैरेट: ₹96,560
लखनऊ
-
24 कैरेट: ₹1,28,830
-
22 कैरेट: ₹1,18,100
-
18 कैरेट: ₹96,660
त्योहारी खरीदारी पर बढ़ती कीमतों का असर
दिवाली नजदीक है और देशभर में शादी-विवाह का मौसम भी शुरू होने वाला है। ऐसे में सोने की बढ़ती कीमतें लोगों की चिंता बढ़ा रही हैं। भारत में पारंपरिक रूप से दिवाली, धनतेरस और विवाह के अवसरों पर सोना खरीदना शुभ माना जाता है, लेकिन लगातार बढ़ती कीमतें खरीदारों के बजट को प्रभावित कर रही हैं।
हर दिन बदलते हैं सोने के दाम
घरेलू रिटेल मार्केट में सोने की कीमतें हर दिन बदलती रहती हैं। इसका मुख्य कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने के दाम, मांग और आपूर्ति का संतुलन, और रुपये में उतार-चढ़ाव होता है।
अगर आप सोना खरीदने की सोच रहे हैं, तो खरीदारी करने से पहले अपने शहर में सोने का ताजा रेट जरूर जांच लें, ताकि सही दाम पर निवेश किया जा सके।
