तरनतारन विधानसभा क्षेत्र में होने जा रहे उपचुनाव के लिए आम आदमी पार्टी (AAP) के उम्मीदवार हरमीत सिंह संधू ने आज अपना नामजदगी पत्र भरा।
इस मौके पर मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान खुद रिटर्निंग ऑफिसर के कार्यालय पहुंचे और उम्मीदवार का मनोबल बढ़ाया। उनके साथ पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा और लालजीत सिंह भुल्लर भी मौजूद रहे।

चुनावी तैयारी अब पूरी तरह से तेज हो गई है।
