रियलिटी शो बिग बॉस 19 इस समय जबरदस्त ड्रामे और भावनाओं से भरा हुआ है। घर के मौजूदा कैप्टन मृदुल तिवारी पर लगातार दबाव बढ़ता जा रहा था। कुनिका सदानंद और फरहाना भट्ट के साथ उनकी अनबन इस कदर बढ़ी कि मृदुल भावुक होकर रो पड़े।
हालांकि, अब उनका कैप्टनसी कार्यकाल समाप्त हो गया है और घर को मिल गया है एक नया कैप्टन – प्रणित।
‘रहस्यमयी साइंटिस्ट लैब’ टास्क से हुई नई कैप्टन की खोज
इस हफ्ते बिग बॉस ने घरवालों को कैप्टन चुनने के लिए दिया ‘रहस्यमयी साइंटिस्ट लैब’ नाम का टास्क।
इस टास्क में बिग बॉस एक “साइंटिस्ट” बनता है और हर राउंड में एक खास आइटम की डिमांड करता है।
जोड़ी में खेल रहे हाउसमेट्स को वह आइटम बनाकर डिलीवर करना होता है, और हर राउंड का विजेता अगले चरण में पहुंचता है।
जोड़ियां और टास्क की शुरुआत
टास्क के लिए जोड़ियां बनीं – कुनिका-नीलम, तान्या-मृदुल, प्रणित-शहबाज, गौरव-मालती और अमाल-फरहाना।
बिग बॉस के नियम तोड़ने की वजह से अभिषेक और अशनूर को टास्क से बाहर कर दिया गया। अशनूर को टास्क का संचालक (Moderator) बनाया गया।
पहले राउंड में घरवालों को टूटी बाल्टी को फिक्स करना था। संचालक बाल्टी की जांच के लिए उसमें गेंद डालती थीं – अगर गेंद गिर जाए, तो बाल्टी असफल मानी जाती थी।
सात राउंड में चली कड़ी टक्कर
पहले राउंड में शहबाज-प्रणित ने जीत हासिल की।
दूसरे राउंड में अमाल-फरहाना, तीसरे में नीलम-कुनिका, चौथे में गौरव-मालती, पांचवें में फिर से अमाल-फरहाना, छठे में मृदुल-तान्या और सातवें यानी आखिरी राउंड में गौरव-मालती विजेता रहे।
सातों राउंड खत्म होने के बाद मुकाबला टाई हो गया।
एसेम्बली रूम में हुआ वोटिंग राउंड
टाई ब्रेक के लिए सभी हाउसमेट्स को एसेम्बली रूम में बुलाया गया।
वोटिंग के बाद शहबाज-प्रणित को 5 वोट मिले, जबकि गौरव-मालती को 3 वोट। इस तरह शहबाज और प्रणित आगे बढ़े।
कैप्टनसी का आखिरी मुकाबला – गनशॉट टास्क
अब बारी आई आखिरी टास्क की, जिसका नाम था ‘गनशॉट’।
इस टास्क में गनशॉट के बाद 3 बॉल्स स्लाइड में गिरती हैं, जिनमें से सिर्फ एक बॉल पर नंबर लिखा होता है।
जिसे भी वह नंबर वाली बॉल मिलती है, उसके पास तीन विकल्प होते हैं – बॉल को शहबाज को देना, प्रणित को देना या फिर घर के राशन बोर्ड पर लगाना।
आखिर में, जिसके पास सबसे ज्यादा अंक होते हैं, वह बनता है कैप्टन।
घर को मिला नया कैप्टन
इस रोमांचक टास्क में अशनूर, अभिषेक, गौरव और मालती की मदद से प्रणित ने सबसे ज्यादा अंक जुटाए।
इस तरह उन्होंने शहबाज को पछाड़ते हुए घर की कैप्टनसी जीत ली।
अब देखना दिलचस्प होगा कि प्रणित की कप्तानी में घर का माहौल शांत होता है या फिर आने वाले दिनों में बिग बॉस 19 में और भी बड़े धमाके देखने को मिलते हैं।
