शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) के चुनाव में हरजिंदर सिंह धामी ने एक बार फिर शानदार जीत दर्ज की है। वह लगातार पांचवीं बार अध्यक्ष चुने गए हैं। उन्होंने अकाली दल (सेवामुक्त सुरजीत) के उम्मीदवार मिट्ठू सिंह को 99 वोटों के भारी अंतर से हराया।
नई टीम का गठन
धामी के साथ-साथ, रघुजीत सिंह विरक को सीनियर उपप्रधान, बलदेव सिंह को जूनियर उपप्रधान और शेर सिंह मंढ को जनरल सचिव चुना गया है।
मतदान से तय हुआ नतीजा
चुनाव की शुरुआत में हरजिंदर सिंह धामी ने हाथ उठाकर मतदान करने का सुझाव दिया था, लेकिन इसे स्वीकार नहीं किया गया। इसके बाद गुप्त मतदान के जरिए चुनाव प्रक्रिया शुरू की गई।
अकाली दल का उत्साह
अकाली दल के नेता दलजीत सिंह चीमा ने इस जीत को “एक बड़ी सफलता” बताया। उन्होंने कहा कि पार्टी अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने सभी सदस्यों से सलाह-मशवरा करने के बाद धामी के नाम का ऐलान किया था।
धामी को 117 वोटें मिलीं, जबकि मिट्ठू सिंह को केवल 18 वोटें हासिल हुईं।
