पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर राज्यवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए लिखा कि संपूर्ण जगत के रहबर पहले पातशाह श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व की सभी को लाख-लाख बधाइयां।
मुख्यमंत्री ने कहा कि गुरु नानक देव जी ने “किरत करो, नाम जपो और वंड छको” का संदेश देकर समाज को सच्चाई, मेहनत और सेवा का मार्ग दिखाया। उन्होंने लोगों से अपील की कि इस पवित्र अवसर पर हम सभी गुरु साहिब के उपदेशों को अपने जीवन में उतारें और प्रकृति के साथ सामंजस्य रखते हुए सच्चे मार्ग पर चलें।
CM भगवंत मान ने कहा कि गुरु नानक देव जी की शिक्षाएँ मानवता, समानता और प्रेम का प्रतीक हैं और आज की दुनिया में उनके संदेश पहले से कहीं अधिक प्रासंगिक हैं।
