पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने राज्य मंत्रिमंडल की एक महत्वपूर्ण कैबिनेट मीटिंग बुलाई है। यह बैठक 14 नवंबर को शाम 4 बजे मुख्यमंत्री निवास पर आयोजित की जाएगी।
सभी मंत्रियों को भेजा गया निमंत्रण
इस बैठक की अध्यक्षता खुद सीएम भगवंत मान करेंगे। कैबिनेट के सभी मंत्रियों को इस बैठक में उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं। बैठक में सरकार से जुड़े कई अहम मुद्दों और प्रस्तावों पर चर्चा होने की संभावना है।
विशेष सत्र से पहले अहम फैसला
गौरतलब है कि कुछ दिनों बाद पंजाब विधानसभा का विशेष सत्र भी बुलाया गया है। ऐसे में यह कैबिनेट बैठक राजनीतिक और प्रशासनिक दोनों दृष्टियों से बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
सूत्रों के अनुसार, इस मीटिंग में कुछ बड़े फैसलों पर मुहर लग सकती है और सरकार की तरफ से कोई बड़ा एलान भी किया जा सकता है।
मीटिंग के बाद हो सकते हैं बड़े ऐलान
बैठक के बाद राज्य की नीतियों या विकास योजनाओं से जुड़ी नई घोषणाएं सामने आ सकती हैं।
सभी की निगाहें अब इस कैबिनेट मीटिंग पर टिकी हुई हैं कि सीएम मान सरकार पंजाब के लिए कौन-से नए कदम या नीतियां लेकर आती है।
