तरणतारन विधानसभा उपचुनाव का परिणाम आ चुका है और आम आदमी पार्टी ने यहां शानदार जीत दर्ज की है। पार्टी के उम्मीदवार हरमीत सिंह संधू ने 42,649 वोटों के बड़े अंतर से विजय हासिल की। परिणाम घोषित होने के बाद संधू ने जिला निर्वाचन अधिकारी से जीत का सर्टिफिकेट प्राप्त किया।
अकाली दल दूसरे स्थान पर, बाकी पार्टियां हुईं पीछे
चुनाव में कड़ी टक्कर की उम्मीद थी, लेकिन नतीजों ने तस्वीर साफ कर दी।
दूसरे स्थान पर अकाली दल की उम्मीदवार सुखविंदर कौर रंधावा रहीं। उन्होंने 30,558 वोट हासिल किए और मुकाबले में अपनी स्थिति बनाए रखी।
तीसरे नंबर पर वारिस पंजाब दे के स्वतंत्र उम्मीदवार मंदीप सिंह रहे, जिन्हें 19,620 वोट मिले। कांग्रेस के उम्मीदवार करणवीर सिंह बुरज को सिर्फ 15,078 वोट मिले और वे चौथे स्थान पर रहे।
भाजपा पांचवें स्थान पर, प्रदर्शन रहा कमजोर
इस चुनाव में भाजपा अपना प्रभाव दिखाने में नाकाम रही। पार्टी के उम्मीदवार हरजीत सिंह संधू केवल 6,239 वोट ही जुटा सके और पांचवें स्थान पर रहे।
16 राउंड में पूरी हुई गणना, AAP का बढ़त बरकरार
वोटों की गिनती कुल 16 राउंड में पूरी की गई। हर राउंड के साथ AAP उम्मीदवार की बढ़त बढ़ती गई और आख़िरकार पार्टी ने बड़ी जीत के साथ अपनी पकड़ मजबूत कर ली।
