पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज चंडीगढ़ में FastTrack Punjab Portal के दूसरे चरण की शुरुआत की। इसे देश का सबसे आधुनिक और उन्नत Single Window System माना जा रहा है। इस पोर्टल के ज़रिए अब निवेशकों और कारोबारियों को 173 Government-to-Business (G2B) सेवाएँ पूरी तरह ऑनलाइन उपलब्ध होंगी।

सरकार का कहना है कि इस नए सिस्टम से कारोबारियों को हर उस प्रक्रिया में सुविधा मिलेगी, जो पहले जटिल और समय लेने वाली होती थी।
45 दिनों में मिलेंगी सभी इंडस्ट्री से जुड़ी मंजूरियाँ
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने बताया कि Right to Business (Amendment) Act 2025 में किए गए बदलाव पंजाब के उद्योग जगत के लिए बड़ी राहत साबित होंगे। अब किसी भी उद्योग या कारोबार से जुड़ी सभी ज़रूरी मंज़ूरियाँ अर्ज़ी देने के 45 दिनों के अंदर दी जाएंगी। इससे न सिर्फ समय बचेगा, बल्कि निवेशक बिना किसी परेशानी के अपना काम शुरू कर सकेंगे।

व्यापार के साथ बढ़ेगा रोज़गार
सरकार का दावा है कि इस डिजिटल और पारदर्शी प्रक्रिया से पंजाब में निवेश तेज़ी से बढ़ेगा। जब नए उद्योग लगेंगे, तो प्रदेश के युवाओं के लिए हज़ारों नई नौकरियाँ भी तैयार होंगी।

FastTrack Punjab Portal का दूसरा चरण राज्य को ईज-ऑफ़-डूइंग बिज़नेस में नई ऊँचाइयों पर ले जाने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है। पंजाब सरकार का उद्देश्य है कि निवेशकों को तेज़, सरल और भरोसेमंद सेवाएँ उपलब्ध करवाकर राज्य को भारत का प्रमुख उद्योग हब बनाया जाए।
