गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी, अमृतसर ने 13 दिसंबर और 15 दिसंबर 2025 को होने वाली वार्षिक और सेमेस्टर (पार्टिवाइज) परीक्षाओं को फिलहाल स्थगित कर दिया है। यूनिवर्सिटी ने बताया कि जिले में होने वाली ज़िला परिषद और पंचायत समिति चुनाव 2025 के कारण इन परीक्षाओं को आगे बढ़ाना पड़ा है।
नई तिथियाँ हुई घोषित
यूनिवर्सिटी द्वारा जारी नोटिस के अनुसार, 13 दिसंबर को होने वाली सभी स्थगित परीक्षाएँ अब 2 जनवरी 2026 (शुक्रवार) को करवाई जाएँगी। वहीं, 15 दिसंबर को स्थगित की गई परीक्षाएँ अब 3 जनवरी 2026 (शनिवार) को आयोजित होंगी।

बाकी शेड्यूल में कोई बदलाव नहीं
यूनिवर्सिटी ने स्पष्ट किया है कि सिर्फ दो दिन की परीक्षाएँ ही आगे बढ़ाई गई हैं। बाकी पूरे परीक्षा शेड्यूल में कोई बदलाव नहीं किया गया है और वह पहले की तरह ही जारी रहेगा।
छात्रों से अपील
सभी विद्यार्थियों को सलाह दी गई है कि वे यूनिवर्सिटी की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध नोटिस और अपडेट नियमित रूप से चेक करते रहें। इससे उन्हें नई तिथियों और किसी भी बदलाव की सही जानकारी समय पर मिल सकेगी।
