पंजाब में गैंगस्टर नेटवर्क के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है। ‘ऑपरेशन गैंगस्ट्रान ते वार’ के तहत पंजाब पुलिस पूरे राज्य में संगठित अपराध के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर रही है। इस अभियान का उद्देश्य गैंगस्टरों और उनके नेटवर्क को खत्म करना है।
50 दिनों में बड़ी कार्रवाई
पुलिस के अनुसार इस अभियान के तहत पिछले 50 दिनों में 13,880 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। लगातार छापेमारी और सख्त कार्रवाई के जरिए पुलिस गैंगस्टर गतिविधियों पर लगाम लगाने की कोशिश कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि राज्य में अपराध के लिए कोई जगह नहीं छोड़ी जाएगी।
जीरो टॉलरेंस की नीति
पंजाब पुलिस ने संगठित अपराध के खिलाफ ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति अपनाई है। पुलिस का कहना है कि गैंगस्टरों और उनके सहयोगियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी रहेगी, ताकि राज्य में कानून-व्यवस्था मजबूत बनी रहे।
जनता से सहयोग की अपील
पुलिस ने लोगों से भी सहयोग की अपील की है। अगर किसी को गैंगस्टर गतिविधियों से जुड़ी कोई जानकारी मिलती है, तो वह एंटी-गैंगस्टर हेल्पलाइन 93946-93946 पर गुमनाम रूप से सूचना दे सकता है। पुलिस का कहना है कि लोगों के सहयोग से ही अपराध पर प्रभावी नियंत्रण पाया जा सकता है।
