पंजाब में बिजली व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए सरकार लगातार कदम उठा रही है। मुख्यमंत्री भगवंत मान की मौजूदगी में कैबिनेट मंत्री संज़ीव अरोड़ा ने बिजली विभाग से जुड़े अहम फैसलों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सरकार का मुख्य लक्ष्य बिजली विभाग की कार्यक्षमता बढ़ाना और लोगों को बेहतर सुविधाएं देना है।
बिजली दरों में दी राहत
सरकार ने इस साल रेगुलेटरी कमीशन द्वारा बढ़ाई गई बिजली दरों को कम करने का फैसला लिया है। इसके तहत अलग-अलग श्रेणियों में बिजली की कीमतों में कटौती की गई है, जिससे आम लोगों और उपभोक्ताओं को राहत मिली है।
उद्योगों को भी नहीं बढ़ाया बोझ
कैबिनेट मंत्री संज़ीव अरोड़ा ने बताया कि उद्योगों के लिए 3% बिजली दर बढ़ाने की सहमति बनी थी, लेकिन सरकार ने यह बढ़ोतरी भी लागू नहीं की। इसका मकसद उद्योगों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ न डालना और उन्हें आगे बढ़ने में मदद देना है।
संतुलित विकास की रणनीति
सरकार एक सुनियोजित रणनीति के तहत काम कर रही है, जिसमें बिजली बोर्ड की कार्यक्षमता बढ़ाने के साथ-साथ उपभोक्ताओं को बेहतर सेवाएं देने पर जोर दिया जा रहा है। इस पहल से उम्मीद है कि भविष्य में बिजली व्यवस्था और मजबूत होगी और लोगों को सस्ती व बेहतर सुविधा मिलती रहेगी।
