पंजाब के मुख्यमंत्री Bhagwant Mann आज शुकराना यात्रा के दौरान फिरोज़पुर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र पहुंचे। यहां उन्होंने संगत से मुलाकात की और लोगों के प्यार व समर्थन के लिए धन्यवाद किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे और धार्मिक माहौल देखने को मिला।
बेअदबी कानून को बताया बड़ी सेवा
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि वह अकाल पुरख के बेहद आभारी हैं जिन्होंने उनकी सरकार को बेअदबी के खिलाफ सख्त कानून बनाने की सेवा का अवसर दिया। उन्होंने कहा कि संगत की प्रार्थनाओं और आशीर्वाद के कारण ही ‘जगत ज्योत श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार अधिनियम 2026’ अस्तित्व में आया है।

“पंजाब मेरा परिवार है”
CM मान ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि पंजाब उनका परिवार है और राज्य की खुशहाली के लिए सरकार लगातार काम कर रही है। उन्होंने कहा कि लोगों से मिले प्यार और सम्मान ने उनके हौसले को और मजबूत किया है। मुख्यमंत्री ने धर्म की रक्षा और मानवता की सेवा को सरकार की प्राथमिकता बताया।

किसानों और बिजली को लेकर भी बोले CM
मुख्यमंत्री ने कहा कि आज किसानों को खेतों में बिना रुकावट बिजली मिल रही है। उन्होंने दावा किया कि पंजाब के 90 प्रतिशत घरों का बिजली बिल शून्य आ रहा है। CM मान ने कहा कि माताओं, बहनों और बुजुर्गों का आशीर्वाद सरकार के साथ है, इसलिए जनहित के काम लगातार जारी रहेंगे।
